Magic Point

Bar Bar Badal, बार - बार बादल,

बार - बार बादल


बार - बार बादल आते हैं ,
         बार -बार बादल  जाते हैं | 
    उजले -उजले पंख लगाकर ,
         दूर -दूर तक उड़ जाते हैं |
     बादल के संग बिजली आती ,
             हम सब के मन को भाती
           रिमझिम - रिमझिम बुँदे आतीं | 
              धरती की हैं प्यास बुझाती |
बड़ी दूर से हैं ये आते ,
          बड़ी दूर तक हैं ये जाते | 
     आसमान में दौड़ लगाते ,
         गुब्बारे से उड़ते जाते |  
    जंगल  पेड़ हरे हो जाते ,
                  ताल - तलैया सब भर जाते | 
       सबके मन को हैं ये भाते ,
              हम भी गाते ख़ुशी मनाते | 

1.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) इस कविता में किसका वर्णन है ?

उतर :- इस कविता में कवि ने बादलों का वर्णन किया है |

(ख) बादल के संग कौन आता है ?

उत्तर:- कविता में बादल के संग बिजली आती है |

(ग) बादल किसकी प्यास बुझाते हैं ?

उत्तर:- कविता में बादल धरती की प्यास बुझती है |
 
(घ) बादल के आने से पेड़ कैसे हो जाते हैं |

उत्तर :- बादल के आने से पेड़ सुन्दर हो जाते हैं | 

2. सोचकर
प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए गए हैं | सही विकल्प चुने | 

(क) उजले पंख लगाकर कौन उड़ जाते हैं ?
   
(i)    बगुले        (ii)    हंस     
(iii)  चिड़िया      (iv)   बादल
उतर :-  (iv)   बादल
     
(ख) बादल के संग कौन आती है ?

(i)    तितली      (ii)    बिजली      
(iii)   जुगनू       (iv)     मेंढक
उतर :-  (ii)    बिजली
 
(ग) जंगल पेड़ हरे कैसे हो जाते हैं ?

(i)  हरे रंग से    (ii) बरसात के पानी से       
(iii) खाद डालने से (iv)बिजली की चमक से
उतर :- (2)    बरसात के पानी से | 
  
३ .निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) बादल पंख कैसे लगाते है ?
उत्तर :- जब बादल इकट्ठे होते हैं और तेज हवा  कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने लगतें हैं तो ऐसा लगता है, बादलों को पंख लग गए हों, और वो उड़ रहें हों | इस प्रकार बादल हवा से पंख लगाते हैं | 

(ख) बुँदे धरती की प्यास कैसे बुझती हैं ?
उत्तर :- जब बादल आती है तो रिमझिम बारिश होती है बारिश के दौरान पानी की बुँदे धरती पर गिरती है और धरती की प्यास बुझती है|

(ग) बादल के आने से क्या-क्या परिवर्तन आ जाते हैं ?
उत्तर :- आसमान में बादल के आने से सूरज ढक जाता है जिससे सूरज की गरम किरणे धरती पर नहीं आतीं इस कारण वातावरण ठंडा हो जाता है | बादल के आने से बारिश होती है तब ऐसा लगता है, जैसे धरती पर सबकुछ धूल कर साफ हो गया हो इस प्रकार बादल के आने से वातावरण सुन्दर और मनमोहक हो जाता है | 

(घ) बदल गुब्बारे से कैसे उड़ते जाते हैं ?  
उत्तर :- हवा के बहाव के कारण आसमान में बादलों की आकृति गुब्बारे के जैसा हो जाता है और जब वे हवा के बहाव के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं तब ऐसा लगता है मानो गुब्बारे उड़ रहें हों | 
इस प्रकार बादल हवा के बहाव के कारण गुब्बारे से उड़ते जाते हैं |

4. कौन कैसा ?

        कौन                कैसा 
    हाथी सा                मोटा 
    शेर-सा                  ताकतवर 
    चाँद-सा                 शीतल 
    सूरज-सा                तेज 
    कुत्ता-सा             वफादार 
    लोमड़ी-सा            चालाक

5.    विशेषण किसे कहते हैं ?
उत्तर :-किसी संज्ञा की विशेषता बताने वाले शब्द को " विशेषण " 
            कहतें हैं |
6.  "विशेष्य " किसे कहतें हैं ?
उत्तर :- जिस शब्द की विशेषता बताई जाती है, उसे "विशेष्य "
             कहा जाता है | 
             जैसे :- काले - काले, बादल
          यहाँ "काले - काले" शब्द विशेषण है जो बादलों की विशेषता बता                 रहा है और बादल "विशेष्य" है |  

 



              

         
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Thanku For comment