Magic Point

class 8th chapter-1 " फसल उत्पादन एवं प्रबंधन" NCERT in hindi

अध्याय - 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंधन 

         ग्रीष्मावकाश में पहेली एवं बूझो अपने चाचा के घर गए |  उनके चाचा एक किसान हैं | एक दिन उन्होंने खेत में कुछ औजार देखें जैसे कि खुरपी, दरांती, बेलचा, हल इत्यादि | 

हम पढ़ चुके हैं कि सभी सजीवों को भोजन की आवश्यकता होती है | पौधे अपना भोजन स्वयं बना सकतें हैं |  क्या आपको याद है कि हरे पौधे अपना भोजन किस प्रकार संश्लेषित करतें हैं ? मनुष्य सहित सभी जंतु भोजन बनाने में असमर्थ हैं तो फिर जंतुओं के भोजन का स्रोत क्या है ? और हम भोजन क्यों करते हैं | 
आप जानते हैं कि सजीव भोजन से प्राप्त ऊर्जा का उपयोग विभिन्न जैविक प्रक्रमों, जैसे -पाचन, श्वसन एवं उत्सर्जन के संपादन में करते हैं | हम अपना भोजन पौधों अथवा जंतुओं या दोनों से प्राप्त करतें हैं | एक विशाल जनसंख्या को भोजन प्रदान करने के लिए इसका नियमित उत्पादन, उचित प्रबंधन एवं वितरण आवश्यक है|     

प्रश्न :- खेती से जुड़े कुछ औजारो के नाम लिखें ?
उत्तर :- खुरपी, बेलचा, दरांती, हल इत्यादि | 

प्रश्न :- पौधे अपना भोजन स्वयं किस प्रकार बनाते हैं ?
उत्तर :- जिस प्रकार हम भोजन बनाने के लिए बाजार से कच्चा माल खरीदतें हैं, उसे रसोई तक ले जाते हैं, फिर पकाते वैसे हीं पौधे भी मिटटी से जल तथा खनिज प्राप्त करते हैं तथा पौधे के तने में मौजूद "जाइलम" मिटटी से प्राप्त जल तथा खनिज को पत्तियों तक ले जाते हैं| पत्तियाँ पौधों का रसोईघर है | पत्तियाँ सूर्य की रौशनी, कार्बनडाईऑक्साइड तथा जल को ग्रहण करती हैं उनमें एक रसोईये के रूप में क्लोरोफिल भी होता है | पत्तियां इन  संघटको तथा सूर्य की रौशनी का प्रयोग कर स्टार्च नाम का भोजन पकाती है | पौधे के तने में मौजूद फ्लोएम उत्तकों से भोजन पौधे के हर हिस्से तक पहुंचता है | तना पौधों के लिए जीवन का रास्ता है ये जल तथा पोषक तत्वों को ग्रहण करने तथा तैयार भोजन को पौधे के अन्य हिस्से तक ले जाने मदद करता है | 


 प्रश्न :- प्रकाश संश्लेषण क्या है ?
उत्तर :- जीवित कोशिकाओं के द्वारा प्रकाशीय ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करने की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण (फोटोसिंथेसिस) कहतें हैं | इस क्रिया में पौधे अपने हरे रंगवाले अंगों जैसे पत्तियाँ द्वारा सूर्य से रौशनी, वायु से कार्बनडाइऑक्साइड भूमि से जल लेकर जटिल खाद्यपदार्थ जैसे कार्बोहाइड्रेट्स का निर्माण करतें हैं तथा ऑक्सीजन गैस निकलते हैं | प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण जैवरासायनिक अभिक्रिया है |   

प्रश्न :- मनुष्य सहित अन्य जीव जंतु भोजन कहाँ से प्राप्त करते हैं ?
उत्तर :- मनुष्य सहित अन्य जीव - जंतु, पौधे अथवा जंतुओं या दोनों से भोजन प्राप्त करते हैं |

प्रश्न :- भोजन से हमे क्या प्राप्त होता है ? 
उत्तर :- भोजन से हमे ऊर्जा प्राप्त होता है जिसका उपयोग हम विभिन्न जैविक प्रक्रमों जैसे- पाचन, श्वसन एवं उत्सर्जन के संपादन में करतें हैं |

प्रश्न :- भोजन का नियमित उत्पादन क्यों आवश्यक है | 
उत्तर :- एक विशाल जनसंख्या को भोजन प्रदान करने के लिए इसका नियमित उत्पादन, उचित प्रबंधन एवं वितरण आवश्यक है | 

1.1 कृषि पद्धतियाँ 

लगभग 10000 ई.पूर्व तक मनुष्य घुमन्तु थें | वे एक स्थान से दूसरे स्थान तक भोजन तथा आवास की खोज में समूह में विचरण करते रहते थें | वे कच्चे फल और सब्जियाँ खाते थे और उन्होंने भोजन के लिए जंतुओं का शिकार करना प्रारम्भ किया | कालांतर में मनुष्य खेती कर, चावल, गेहूं एवं अन्य खाद्य फसलों को उत्पादित कर सकें | इस प्रकार कृषि का प्रारम्भ हुआ | 

जब एक हीं किस्म के पौधे किसी स्थान पर बड़े पैमाने पर उगाए जाते हैं, तो इसे फसल कहते हैं | उदहारण के लिए, गेहूँ के फसल का अर्थ है खेत में उगाए जानेवाले सभी पौधे गेहूँ के हैं | 

हम जानते हैं कि फसले विभिन्न प्रकार की होती है, जैसे कि अन्न,  सब्जियाँ और फल | जिस मौसम में यह पौधे उगाए जाते हैं उसके आधार पर हम फसलों का वर्गीकरण कर सकते हैं | 

भारत एक विशाल देश है | यहाँ ताप, आद्रता और वर्षा जैसी जलवायवी परिस्थितियाँ, एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न हैं | अतः देश के विभिन्न भागों में विविध प्रकार की फसलें उगाई जाती है | इस विविधता के बावजूद, मोटे तौर पर फसलों को दो वर्गों में बांटा जा सकता है -

(i) खरीफ फसल         (ii) रबी फसल

(i) खरीफ फसल :- वह फसल जिन्हें वर्षा ऋतु में बोया जाता है खरीफ फसल कहलाता है | भारत में वर्षा ऋतु जून से सितम्बर तक होती है | धान, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, कपास इत्यादि खरीफ फसल हैं |

(ii) रबी फसल :- शीत ऋतु में उगाई जानेवाली फसलें रबी फसल कहलाती है | भारत में शीत ऋतु ऑक्टूबर से मार्च तक होती है | गेहूं, चना, मटर, सरसो तथा अलसी रबी फसल के उदाहरण हैं | इसके आलावा, कई स्थानों पर दालें और सब्जियाँ ग्रीष्म ऋतु में उगाए जाते हैं | 

प्रश्न :- मनुष्य कितने ई. पूर्व तक घुमंतू थें ?
उत्तर :- मनुष्य 10000 ई. पूर्व तक घुमंतू थे |  वे भोजन तथा आवास की खोज में एक स्थान से दूसरे स्थान तक समूह में विचरण करते रहते थें |   

प्रश्न :-  खेती का प्रारम्भ कब हुआ ? 
उत्तर :- कालांतर में मनुष्य खेती कर, चावल, गेहूं एवं अन्य खाद्य फसलों को उत्पादित कर सका | इस प्रकार कालांतर से कृषि का प्रारम्भ हुआ | 

प्रश्न :- फसल किसे कहते हैं ?
उत्तर :- जब एक स्थान पर एक हीं किस्म के पौधे बड़े पैमाने पर उगाए जाते हैं, तो इसे फसल कहते हैं |

प्रश्न :- फसलों का वर्गीकरण किस आधार पर किया जाता है ?
उत्तर :- फसलें विभिन्न प्रकार की होती हैं, जैसे कि अन्न सब्जियां एवं फल | जिस मौसम में इन फसलों को उगाया जाता है उसके आधार पर हम फसलों का वर्गीकरण कर सकते हैं | भारत एक विशाल देश है | यहाँ ताप, आद्रता और वर्षा जैसी जलवायवी परिस्थितियाँ, एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न हैं | अतः देश के विभिन्न भागों में विविध प्रकार की फसलें उगाई जाती है | इस विविधता के बावजूद, मोटे तौर पर फसलों को दो वर्गों में बांटा जा सकता है -

(i) खरीफ फसल         (ii) रबी फसल

प्रश्न :- खरीफ फसल किसे कहते हैं ?
उत्तर :- खरीफ फसल वह फसल जिन्हें वर्षा ऋतु में बोया जाता है खरीफ फसल कहलाता है | भारत में वर्षा ऋतु जून से सितम्बर तक होती है | धान, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, कपास इत्यादि खरीफ फसल हैं |

प्रश्न :- रबी फसल किसे कहते हैं ?
उत्तर :- रबी फसल शीत ऋतु में उगाई जानेवाली फसलें रबी फसल कहलाती है | भारत में शीत ऋतु ऑक्टूबर से मार्च तक होती है | गेहूं, चना, मटर, सरसो तथा अलसी रबी फसल के उदाहरण हैं | 


   
   
   

 

 
   

       
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

3 टिप्पणियाँ:

Thanku For comment