Magic Point

मूल कर्तव्य


26 जनवरी


  

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं

भारत का संविधान एक विशाल दस्तावेज है | भारतीय संविधान द्वारा भारत को प्रभुसत्ता सम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतान्त्रिक गणराज्य घोषित किया गया है | यह संविधान में लोकतान्त्रिक व्यवस्था को स्थापित करने, उसका विकास करने और उसकी जड़े मजबूत करने में सफल रहा है | भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम सभी भारतवासी इस बड़े और गौरवशाली लोकतंत्र के स्तम्भ है | अतः भारतीय होने के नाते हम सभी का यह उत्तरदायित्व है कि हम सभी अपने राष्ट्र के गौरव तथा सम्मान को बनाये रखें और अपने मन, कर्म और वचन से इसे तरक्की के मार्ग पर अग्रसर रखें तथा संविधान द्वारा सुनिश्चित की गई मूल कर्तव्यों का पालन करें |


मूल कर्तव्य - भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वह-

(क)    संविधान का पालन करे इसके आदर्शों, संस्थाओं,राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करें ;

(ख)    स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को ह्रदय में संजोए रखें और उनका पालन करें ;

(ग)    भारत की सम्प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करे और इसे अक्षुण्ण रखें ;

(घ)    देश की रक्षा करें और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करें ;

(ड़)    भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भ्रातृत्व की भावना का निर्माण करे जो धर्म, भाषा और प्रदेश या वर्ग पर आधारित सभी भेद भावों से परे हो, ऐसी प्रथाओं का त्याग करें जो महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध हो ;

(च)    हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का महत्व समझें और इसका परिरक्षण करें ;

(छ)   प्राकृतिक पर्यावरण की, जिसके अंतर्गत वन, झील, नदी और वन्य जीव है , रक्षा करें और इनका संवर्धन करें तथा प्राणिमात्र के प्रति दयाभाव रखें ;

(ज)    वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें ;

(झ)    सार्वजानिक सम्पत्ति की रक्षा करें और हिंसा से दूर रहें ;

(ट)    व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों उत्कर्ष की ओर बढ़ने का सतत प्रयास करें,जिससे राष्ट्र निरंतर बढ़ते हुए प्रयत्न और उपलब्धियों की नई ऊंचाइयों को छू सके ; और 

(ठ)    यदि माता-पिता और संरक्षक हैं तो छः वर्ष से चौदह वर्ष तक की आयु वाले अपने, यथास्थिति, बालक या प्रतिपाल्य को शिक्षा का अवसर प्रदान करें |   



                                                                                                                जय हिन्द 


 


      

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Thanku For comment